मसूरी : होटल शिवा पैलेस के रिसेप्शन कक्ष का ताला तोड़कर चोर गल्ले से पैसे लेकर फरार हो गए. मामले में पुलिस ने होटल संचालक की शिकायत पर मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने चोरों से ₹10,600 बरामद किए। साथ ही चोरी में प्रयुक्त मोबाइल व स्कूटी भी बरामद कर ली है।
मसूरी पुलिस ने बताया कि राम प्रसाद बडोनी पुत्र रवि दत्त बडोनी ने मसूरी कोतवाली में शिकायत की थी. जिसमें शिकायतकर्ता ने कहा कि अज्ञात चोरों ने उसके होटल शिवा पैलेस के रिसेप्शन का ताला तोड़ कर पैसे चुराकर गली में रख दिया. मामले में मसूरी कोतवाल दिगपाल सिंह कोहली के निर्देश पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 457/380 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
मामले में एसएसआई गुमान सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाकर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें दो संदिग्ध व्यक्ति होटल के रिसेप्शन में घुसकर चोरी करते नजर आए। पुलिस द्वारा तैयार की गई प्रोफाइल के साथ ड्रग एडिक्ट की प्रोफाइल का मिलान करने के बाद संदिग्ध की पहचान की गई।
पुलिस ने आरोपी की पहचान चूना खाला मसूरी निवासी अभिषेक और लक्ष्मण के रूप में की है। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की गई नकदी भी बरामद कर ली है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए उसने चोरी को अंजाम दिया। पुलिस ने दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने चोरों से ₹10,600 बरामद किए। साथ ही चोरी में प्रयुक्त मोबाइल व स्कूटी भी बरामद कर ली है।

