देहरादून : पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2023 का दूसरा मैच आज दोपहर 3:30 बजे से पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम मोहाली में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें अपने नए कप्तानों के साथ मैदान में उतरेंगी. एक तरफ जहां शिखर धवन पंजाब किंग्स की कमान संभालेंगे तो दूसरी तरफ श्रेयस अय्यर की गैरमौजूदगी में नीतीश राणा केकेआर की कमान संभालते नजर आएंगे। आईपीएल में अब तक दोनों टीमें कुल 30 बार भिड़ चुकी हैं। आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी पूरी जानकारी।
पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने
आईपीएल में अब तक पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कुल 30 मैच खेले गए हैं, जिसमें केकेआर ने 20 मैच जीते हैं। जबकि पंजाब किंग्स 10 ही मैच जीत सकी।
पिच रिपोर्ट
पंजाब और कोलकाता के बीच यह मैच मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा और यहां की पिच अपनी बल्लेबाजी के लिए जानी जाती है. इस मैदान पर बल्लेबाजों को मदद मिलती है और हाई स्कोरिंग मैच होते हैं। ऐसे में पंजाब और कोलकाता के बीच खेला जाने वाला मैच हाई स्कोरिंग मैच बन सकता है।
ऐसे में दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन ये बन सकती है
पंजबा किंग्स- शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, सैम कुरेन, सिकंदर रजा, हरप्रीत बरार, अर्शदीप सिंह, नाथन एलिस, राहुल चाहर.
कोलकाता नाइट राइडर्स- वेंकटेश अय्यर, नारायण जदादीसन, नीतीश राणा (कप्तान), रहमनुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, उमेश यादव, शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा.
आज का दूसरा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा
देहरादून : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 सीजन की शुरुआत गुजरात टाइटंस (जीटी) और चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के बीच मैच से हो चुकी है। इस सीजन का तीसरा मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच के लिए लखनऊ टीम की संभावित प्लेइंग इलेवन की बात करें तो कप्तान लोकेश राहुल के लिए इसे चुनना काफी मुश्किल काम हो सकता है।

साल 2022 में पहली बार लखनऊ फ्रेंचाइजी को आईपीएल में खेलने का मौका मिला और टीम ने अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करते हुए प्लेऑफ में जगह बनाई. नए सीजन के पहले मैच में टीम को अपने दो अहम खिलाड़ियों के बिना मैदान में उतरना होगा. इसमें कप्तान लोकेश राहुल के साथ पिछले सीजन में ओपनिंग करने वाले क्विंटन डी कॉक और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान शामिल हैं।
क्विंटन डी कॉक इस समय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने में व्यस्त हैं, जबकि मोहसिन खान अभी भी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। ऐसे में लोकेश राहुल के साथ पारी का आगाज करने की जिम्मेदारी निकोलस पूरन को दी जा सकती है, जिन्हें टीम ने पिछले साल मिनी नीलामी के दौरान 16 करोड़ रुपये में खरीदा था.
क्रुणाल के अलावा स्टोइनिस और रोमारियो को भी टीम में जगह मिल सकती है
लखनऊ सुपरजायंट्स इस मैच में 3 बड़े ऑलराउंडर उतार सकती है, जिसमें क्रुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस और रोमारियो शेफर्ड शामिल हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाजी में आवेश खान के साथ मार्क वुड कमान संभालते नजर आ सकते हैं, वहीं टीम के पास रवि बिश्नोई के रूप में लेग स्पिन गेंदबाज है जो किसी भी स्थिति में टीम के लिए विकेट ले सकता है.
पहले मैच में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई को 5 विकेट से धोया , शुभमन गिल की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

