देहरादून : आईपीएल 2023 का 18वां मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें अपने पिछले मैच हारकर आ रही हैं। रिंकू सिंह की शानदार बल्लेबाजी के दम पर केकेआर के खिलाफ गुजरात टाइटंस को हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब को हराकर टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत दर्ज की। आइए जानते हैं आज के मैच से पहले। संभावित प्लेइंग इलेवन और दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में।
पंजाब और गुजरात की टीमें अब तक दो बार आपस में भिड़ चुकी हैं। ये दोनों मैच साल 2022 में खेले गए थे। गुजरात टाइटंस ने एक मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की जबकि पंजाब किंग्स ने एक मैच में 8 विकेट से जीत दर्ज की। इससे अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि किस टीम का पलड़ा भारी है। हालांकि टीम के मुताबिक गुजरात टाइटंस पंजाब के मुकाबले थोड़ी मजबूत नजर आ रही है।
गुजरात को शिखर से सावधान रहना होगा
पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन इस टूर्नामेंट में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने अब तक तीन मैचों में 225 रन बनाए हैं। पिछले मैच में उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 99 रन की शानदार पारी खेली थी। इस साल उनके साथ कोई स्ट्राइक रेट मुद्दा नहीं है। वह करीब 150 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। अब तक उन्होंने कुल 27 चौके और 8 छक्के लगाए हैं।
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग XI: शिखर धवन (कप्तान),मैथ्यू शॉर्ट, राज बावा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, सैम करन, कगिसो रबाड़ा, मोहित राठी, बलतेज सिंह, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह।
गुजरात टाइटन्स संभावित प्लेइंग इलेवन: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, जोशुआ लिटिल, यश दयाल

