देहरादून : टोक्यो ओलंपिक में इतिहास रचने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया आज बुधवार को उत्तराखंड पहुंच गईं। जौलीग्रांट एयरपोर्ट में वंदना का गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वागत हुआ। यहां से वह हरिद्वार स्थित अपने गांव पहुंचेंगी। हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया का जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर लोगों ने जमकर स्वागत किया। यहां पर काफी संख्या में लोग उनका स्वागत करने के लिए मौजूद रहे। वहीँ ऋषिकेश की मेयर अनीता ममगाई ने भी हॉकी स्टार वंदना के आगमन पर ख़ुशी जाहिर की।

बताते चलें कि दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट वंदना कटारिया देहरादून के जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंची। एयर पोर्ट से बाहर आने पर एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में जुटे खेल प्रेमियों ने वंदना कटारिया का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।
वहीँ वंदना कटारिया के साथ उनके परिवार के लोग भी मौजूद थे। वहीँ एयरपोर्ट से वंदना कटारिया का काफ़िला कड़ी सुरक्षा के साथ भानिया वाला से होते हुए हरिद्वार के लिए रवाना हुआ। ,एयरपोर्ट पर वंदना कटारिया ने अपनी ख़ुशी कुछ इस तरह जाहिर कीसाथ ही उन्होंने मिडिया संग ओलंपिक में रहे अपने अनुभव को सांझा किया और भविष्य में और अच्छे प्रदर्शन से भारतीय महिला हॉकी को और ऊंचाई पर ले जाने की बात कही । वहीँ इस मौके पर वंदना के फैंस में ख़ासा उत्साह देखने को मिला!