नैनीताल से PAHAAD NEWS TEAM

Bhawali-Nainital road पर भूमियाधार tourist स्पॉट के रूप में उभर रहा है। इस स्थल से Bhumiyadhar, Gethia , ज्योलीकोट से हल्द्वानी तक का दिखने वाला विहंगम नजारा पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रहा है। रोजाना सैकड़ो पर्यटक इस स्थल पर रुक कर natural beauty का नजारा लेते है। अब इस स्थल को भीमताल ब्लाक द्वारा selfie और व्यू प्वाइंट के रूप में विकसित किया जा रहा है। साथ ही इस स्थल पर पहाड़ी उत्पादों के स्टाल लगाने की भी योजना है।

भवाली-नैनीताल रोड पर आवागमन करने वाले पर्यटकों को भूमियाधार स्थित एक मोड़ अपनी ओर आकर्षित करता है। इस मोड़ से हल्द्वानी तक दिखने वाले मनमोहक नजारे के चलते यहां रुकने वाले Tourists एक बार यहाँ selfie लेना नही भूलते। बरसात में तो नीचे घाटी में fog घिरने से नजारा और भी beautiful हो जाता है।

इस स्थल पर पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए अब Bhimtal block द्वारा इसे tourist spot के रूप में विकसित किया जा रहा है। ब्लॉक प्रमुख Harish Bisht ने बताया कि मनरेगा के तहत दो फेज में इस स्थल को विकसित किया जाना है। जिसमें पहले फेज में करीब एक लाख की लागत से यहाँ व्यू और सेल्फी प्वाइंट विकसित किये गए है। second phase में भी अन्य सुविधाएं जुटाने के कार्य किये जाने है।

पहाड़ी उत्पादों के लगेंगे स्टाल

हरीश बिष्ट ने बताया कि पर्यटन स्पॉट बनाने के साथ ही इस स्थल को ग्रामीणों के रोजगार से जोड़ने की योजना बनाई गई है। जिसके तहत यहाँ छोटे छोटे रैक लगाए गए है। जिन पर गाँव की ही महिलाओं व स्वयं सहायता समूहों द्वारा पहाड़ी उत्पादों के स्टाल लगाए जाने है। इन स्टालों पर पर्यटकों को समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किये गए ऐपण, कपड़े, मोमबत्ती, सजावटी सामान, बड़ी-मुंगेड़ी और अन्य उत्पाद उपलब्ध हो पाएंगे। जल्द इन स्टालों का विधिवत उद्दघाटन किया जाएगा।