दर्दनाक हादसा: माता के मंदिर जा रही बस खाई में गिरी, 10 लोगों की मौत, कई घायल
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। एक बस गहरी खाई में गिर गई, जिससे कई यात्रियों की मौत हो गई। वहीं, कई लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। यह घटना जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुई, जब यात्रियों से भरी एक बस गहरी खाई में गिर गई।
अधिकारियों के मुताबिक, बस अमृतसर से कटरा जा रही थी, जिसमें ज्यादातर यात्री वैष्णोदेवी के दर्शन करने जा रहे थे. सभी यात्री बिहार के रहने वाले थे। पंचनामा के बाद शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

