हल्द्वानी,

शहर के ट्यूबवेलों में नई मोटरें लगाने के बावजूद पेयजलापूर्ति बाधित हो रही है। राजपुरा कैंट व जज फार्म के हजारों उपभोक्ताओं को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जल संस्थान के अफसरों ने बीते दिनों आंधी से बाधित हुई बिजली आपूर्ति के कारण फॉल्ट होने की जानकारी दी है।
गौरतलब है कि करीब डेढ़ महीने पहले राजपुरा व जज फार्म में करीब आठ लाख रुपये खर्च कर नई मोटरें लगाई गई थीं। इसका उद्देश्य नियमित पेयजलापूर्ति करना था लेकिन जल संस्थान की मंशा पूरी होती नहीं दिख रही है। मंगलवार को राजपुरा व जज फार्म ट्यूबवेल ने आपूर्ति बंद कर दी। इस बीच अवर अभियंता ने बताया कि राजपुरा के ट्यूबवेल की मोटर में कुछ खराबी की जानकारी मिली हैए इसकी जांच कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि पाइप निकालने के बाद ही मोटर चेक की जा सकेगी। ट्यूबवेल से पेयजलापूर्ति दुरुस्त करने में चार दिन का समय लग सकता है। वहीं जज फार्म में सुबह से पेयजलापूर्ति ठप हो गई। इससे हजारों उपभोक्ता प्रभावित हुए। हालांकि 10रू30 बजे ट्यूबवेल शुरू हो गया और पेयजलापूर्ति सुचारु कर दी गई।। जल संस्थान अधिशासी अभियंता रवि लोशाली ने माना कि राजपुरा कैंट व जज फार्म में हाल ही में नई मोटरें लगाई गईं हैं। उन्होंने बताया कि मोटरें खराब नहीं हैंए बीते दिन आंधीण्बारिश के बाद विद्युतापूर्ति बाधित होने के चलते पैनल में खराबी होने का अनुमान है लेकिन असल वजह क्या है यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा।