देहरादून : मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. वी षणमुगम की उपस्थिति में आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर शुक्रवार को सचिवालय में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का दो दिवसीय प्रशिक्षण एवं मूल्यांकन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा वित्तीय व्यय निगरानी, ईवीएम-वीवीपैट, ईआरओ नेट, आईटी एप्लीकेशन, पोस्टल बैलेट, ईटीपीबीएस, एमसीएमसी पेड न्यूज, चुनाव सामग्री और ई-रोल पर विस्तृत प्रशिक्षण, प्रश्नोत्तरी और चर्चा की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी डा. वी षणमुगम ने कहा कि राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स को अपने प्रशिक्षण और अनुभवों का लाभ जमीनी स्तर पर चुनाव से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों तक भी पहुंचाना होगा। इस दिशा में प्रभावी समन्वय के साथ टीम भावना से कार्य करने की आवश्यकता है।इस दिशा में प्रभावी समन्वय के साथ टीम भावना से कार्य करने की आवश्यकता है। मतदाताओं में जन-जागरूकता बढ़ाकर मतदान प्रतिशत को यथासंभव बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने स्वीप के माध्यम से मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों को प्रभावी बनाने की जरूरत बतायी. उन्होंने युवाओं को भी इस अभियान से जोड़ने पर जोर दिया।

प्रताप शाह, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी, श्री मनमोहन मैनाली, श्री तंजीम अली, वित्त नियंत्रक निर्वाचन, श्री असलम, श्री मो. मुस्तफा खान, जिला पंचायत राज अधिकारी टिहरी गढ़वाल, श्री मनीष जुगरान, तकनीकी निदेशक राज्य सूचना एकक, सचिवालय, श्री रवि बिजारनिया, उप निदेशक सूचना एवं श्री मस्तू दास, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तराखण्ड ने प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया।
उत्तराखंड : डेंगू के बाद अब राज्य में आई फ्लू ने दी दस्तक, मरीज न घबराएं, डॉक्टरों की ये सलाह मानें

