देहरादून,

अहमदाबाद स्थित एक लीडिंग डिजिटल ट्रांसफर्मेशन और टेक्नोलॉजी सर्विसेस प्रोवाइड यूडीज सॉल्यूशंस ने देश के सबसे बड़े स्टार्टअप एक्सेलेरेटर, इंडिया एक्सेलेरेटर के साथ एक एमओयू पर साइन किए हैं, जो एक्सीलेटर के एक्सपेंडिंग ग्लोबल प्रोग्राम से जुड़े 200 से अधिक स्टार्टअप के लिए प्रीफर्ड टेक्नोलॉजी पार्टनर है। अहमदाबाद कार्यालय में एमओयू पर यूडीज सॉल्यूशंस के अध्यक्ष और निदेशक भरत पटेल और इंडिया एक्सेलेरेटर के संस्थापक और सीईओ आशीष भाटिया ने साइन किए।
एमओयू का उद्देश्य यूडीज सॉल्यूशंस और इंडिया एक्सेलेरेटर के बीच एक स्ट्रेटिजिक पार्टनरशिप स्थापित करना है, जिससे स्टार्टअप और उससे जुड़े उद्यमियों को टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस, कंसल्टेंसी और सर्विसेस देने में पहले की विशेषज्ञता का लाभ उठाया जा सके, इसके साथ ही स्टार्टअप में इनोवेशन, एंटरप्रेन्योरशिप और टेक्नोलॉजी ड्रिवन सॉल्यूशंस को प्रोत्साहित करके इकोसिस्टम, और एक सहयोगी वातावरण को बढ़ावा देना जो शुरुआती-स्टेज वाले व्यवसायों के डेवलपमेंट और ग्रोथ को सपोर्ट करता है। रणनीतिक साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए, यूडीज सॉल्यूशंस के अध्यक्ष और निदेशक, भरत पटेल ने कहा कि हम इंडिया एक्सेलेरेटर के साथ प्रौद्योगिकी भागीदार के रूप में कलैबरेट करके रोमांचित हैं। यह पार्टनरशिप स्टार्टअप्स को आवश्यक टेक्नोलॉजिकल टूल्स और सपोर्ट के साथ मजबूत बनाने की हमारी कमिट्मन्ट के साथ पूरी तरह से मेल खाती है। टेक्नोलॉजी स्टार्टअप और शुरुआती चरण के व्यवसायों के लिए अभिन्न अंग है और हमारा लक्ष्य उनके विकास और सफलता में महत्वपूर्ण योगदान देना है। यह पार्टनरशिप भारत और विदेशों में एक कंपनी के रूप में यूडीज सॉल्यूशंस के लिए विकास के नए अवसर भी खोलती हैष्। एमओयू के अनुसार, यूडीज सॉल्यूशंस भारत एक्सेलेरेटर कार्यक्रमों में एनरोल स्टार्टअप्स को टेक्निकल कंसल्टेंसी, डेवलपमेंट और सहायता प्रदान करेगा। यह ऐसे स्टार्टअप्स के लिए डिस्काउंट रेट और प्रेफरेन्शल ट्रीटमेंट की पेशकश करेगा। यूडीज सॉल्यूशंस और इंडिया एक्सेलेरेटर दोनों पार्टनरशिप और इसके लाभों के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए जॉइन मार्केटिंग और प्रचार गतिविधियों में लगे रहेंगे।