ग्राम सभा मराल के अन्तर्गत ग्राम घटटूघाट गांव मे कैम्प एवंम रिसोर्ट संचालित द्वारा हेवल घाटी मे साफ-सफाई अभियान चलाया गया है . हेवल घाटी को प्रदूषण मुक्त करने के लिए युवा लगातार अभियान चला रहे हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हेवल घाटी में अभी भी कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। हेवल घाटी के मुख्य बिंदुओं की ओर जाने वाली सड़कों की स्थिति में सुधार करना, सड़कों और चौराहों पर संकेतक और दिशात्मक बोर्ड लगाना और नदी चैनलों के किनारे और खतरनाक स्थानों पर रेलिंग या बैरिकेड्स का निर्माण करना आवश्यक है।स्वच्छता अभियान में सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, स्वच्छता अभियान एक दिन ही नहीं चलना चाहिए।

दूसरों को भी प्रेरित करें
यह भी कहा गया कि यह अभियान अंत तक जारी रहेगा। युवा भी हेवल घाटी की सफाई कर दूसरों को प्रेरित कर रहे हैं। हेवल घाटी के किनारों पर डाली गई सामग्री को साफ और प्रदूषण मुक्त बनाने की पहल के तहत जमा हुए कचरे को जलाया और नष्ट किया जा रहा है।
विकास के नाम पर हेवल घाटी को प्रदूषित किया गया
औद्योगीकरण और विकास की अंधी दौड़ के साथ आस्था के नाम पर हेवल घाटी को प्रदूषित करने से बचने तथा पर्यावरण के संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है, हालांकि संगठन के सदस्यों ने हेवल घाटी ,रत्तापानी और पौड़ी में फैल रहे कचरे पर चिंता व्यक्त की। विभिन्न संस्थाओं द्वारा चलाये जा रहे अभियान की व्यापक रूप से सराहना हो रही है।


जब भी आप उत्तराखंड घूमने के लिए आए तो अपनी कार में एक डस्टबिन रखे और उसमें कूड़ा रखें। बाहर ना फेंके। कूड़े को कूड़ेदान में डाले
इस अवसर पर जय मां गंगा टीम संदीप सिंह राणा , ग्राम सभा प्रधान संदीप कुमार , अभय शर्मा जी, आकाश ध्यानी कलम सिंह राणा और अन्य साथी गण इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

