मसूरी : स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत नगर पालिका परिषद मसूरी के झड़ीपानी वार्ड से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के लिए स्वच्छता अभियान व जन जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसके तहत स्थानीय निवासियों व दुकानदारों को डोर टू डोर कलेक्शन व कूड़ा सेग्रीगेशन के बारे में जागरूक किया गया.
इस अवसर पर कार्यपालक पदाधिकारी राजबीर सिंह चौहान ने सिंगल यूज प्लास्टिक एसयूपी के दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक किया. कार्यकारी अधिकारी राजेश नैथानी ने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन के लिए फॉर आरएस सिद्धांत को बढ़ावा देना, मना करना, कम करना, पुनः उपयोग एवं पुनर्चक्रण करने के विषय में जानकारी दी।

स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए नगर पालिका परिषद मसूरी, हिलदारी टीम, कीन की टीम, नेशनल मिशन ऑन हिमालयन स्टडीज की टीम, स्वच्छ सर्वेक्षण आई डब्ल्यू आर एस टीम द्वारा संयुक्त प्रयास किए गए हैं।
इस क्रम में वार्डों में जहां भी कचरा मिला, उसे साफ कर डीडब्ल्यूसी केंद्र भेजा गया। प्रशासनिक अधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रत्येक सप्ताह विभिन्न वार्डो में जन जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. उन्होंने कीन के पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए कि वे अपने कचरा वाहनों को तिरपाल से ढककर ही ट्रांसफर स्टेशन ले जाएं.
इस मौके पर सीटी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आभाष सिंह, सफाई निरीक्षक किरण राणा मियां, सफाई नायक सुनील, हिलदारी से अरविंद शुक्ला, किरण, दीपक, लीला, बबीता, कीन से अशोक कुमार, अजीत, विकी, नीलम, एनएमएचएस से पूजा दानी, अक्षय रावत, नीतिज्ञा आर्य, नरगिस, हिमानी सेमवाल, स्वच्छ सर्वेक्षण से फरीद अहमद, निकिता रावत आदि मौजूद रहे।

