देहरादून : सोमवार को सचिवालय सभागार देहरादून में धनोल्टी के सम्मानित विधायक प्रीतम सिंह पंवार के नेतृत्व में ऊर्जा सचिव डॉक्टर आर. मीनाक्षी सुंदरम से मिला तथा लखवाड़ बांध से विस्थापित कास्तकारों के विस्थापन के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई तथा प्रथम दिवस के वार्ता के रूप में वार्ता काफी सकारात्मक एवम स्वाहर्दपूर्ण माहोल में हुई व सचिव ऊर्जा के द्वारा जल विद्युत निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है की जल्द से जल्द विस्थापन से संबधित प्रपोजल का प्लान तैयार कर शासन को प्रस्तुत करें।

बैठक में ADM टिहरी गढ़वाल, यूजेवीएन M.D संदीप कुमार सिंघल तथा डायरेक्टर परियोजना श्री मान बलूनी जी , E.D राजीव अग्रवाल जी तथा G.M लखवाड़ परियोजना श्री सुजीत कुमार सिंह तथा अन्य सभी अधिकारी बैठक में मौजूद रहे इसी के साथ लखवाड़ विकास एवम श्रम समिति की ओर से समिति के अध्यक्ष श्री बचन सिंह पुंडीर समिति के संयोजक Dr. वीरेन्द्र सिंह रावत, महिपाल सिंह सजवान, जितेंद्र सिंह चौहान, अनिल पंवार, संदीप चौहान, सुखपाल सिंह तोमर के द्वारा कास्तकारों के विस्थापन के संबंध में विस्तार से प्रस्तुतिकर्ण कर प्रकाश डाला गया