देहरादून : गुरुवार को जिस प्रकार बेरोजगारों युवा सड़क पर संघर्ष कर रहा है और जिस प्रकार की भीड़ देखने को मिल रही है उसको देख कर लगता है इन युवाओ में सरकार को ले कर काफी नाराज़गी है, गुरुवार को देहरादून में हज़ारो की संख्या में उत्तराखंड के बेरोजगार सड़क पर UKPSC भर्ती धांधली को लेकर प्रदर्शन कर रहे है। ये चिंता की बात है जिस प्रकार बेरोजगार युवाओ के भविष्य की साथ खिलवाड़ हो रहा है।

पिछले काफी समय से UKPSC भर्ती धांधली को लेकर बेरोजगारों युवाओ का धरना प्रदर्शन चल रहा था, कल रात को पुलिस ने धरना करने वाले बेरोजगारों की पुलिस बल की सहारे धरना स्थल से उठा लिया था और इससे बेरोज़गार ओर भड़क गए इसी का नतीजा है की आज इतने बेरोज़गार समर्थन में देहरादून में जुटे। भीड़ को तीतर वीतर करने के लिए पुलिस का हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

बच्चों के बीच स्कूल के दिनों को याद करके भावुक हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी