देहरादून : शहरी विकास मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने शहरी विकास विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न कार्यो की समीक्षा करते हुए रैन बसेरे और अलाव की स्थिति जानी।

विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में हुई समीक्षा बैठक में मंत्री डॉ अग्रवाल ने कहा कि इन दिनों प्रदेशभर में शीतकाल अपने चरम पर है। उन्होंने कहा कि पहाड़ो में वर्षा तथा मैदानी क्षेत्र में शीत लहर के साथ ठंड बढ़ेगी।

डॉ अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निकाय क्षेत्रो में रैन बसेरे के पर्याप्त इंतजाम किए जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे न सोने पाए, इसकी निकाय स्तर पर अधिकारी मॉनिटरिंग भी करें।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि निकाय क्षेत्रो में अलाव के पर्याप्त इंतजाम किए जाए। उन्होंने कहा कि आवश्यकता महसूस होने पर अलाव की संख्या में इजाफा भी किया जाए।

इस मौके पर विभागीय निदेशक नवनीत पांडेय, अपर निदेशक अशोक पांडेय, सहायक नगर अतुक्त शांति प्रसाद जोशी उपस्थित रहे।