कुल 238 संक्रमित मिले पछुवादून-जौनसार में
चकराता, PAHAAD NEWS TEAM
चकराता के ग्रामीण इलाकों में एक बार फिर कोरोना का धमाका हो गया है | गुरुवार को एक ही गांव में 44 संक्रमित मरीज मिलने के साथ ही कुल 84 ग्रामीणों में संक्रमण की पुष्टि हुई है| जबकि पूरे पछुवादून और जौनसार बावर क्षेत्र में कुल 238 संक्रमित मरीज मिले | स्वास्थ्य विभाग ने चकराता और आसपास के गांवों में टेस्टिंग बढ़ा दी है|
चकराता प्रखंड के निगरानी अधिकारी संजय धस्माना ने बताया कि गुरुवार को लाखामंडल क्षेत्र के च्यामा गांव में 44 और गाता गांव में 18 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है | इसके साथ ही ही टू टू बटालियन के दो जवान भी कोरोना संक्रमित मिले । बाकी अलग-अलग गांवों से संक्रमित मरीज मिले हैं| उप जिला अस्पताल विकासनगर की सहायक नोडल अधिकारी रितु जोशी ने बताया कि पीएचसी रुद्रपुर की एएनएम समेत कुल 83 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. सीएचसी सहसपुर की नोडल अधिकारी डॉ. विनीता सयाना ने बताया कि अस्पताल के एक वार्ड सहित 93 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए. जबकि पीएचसी कालसी के सहायक नोडल अधिकारी अमित राणा ने बताया कि 55 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही त्यूणी में छह और साहिया में एक संक्रमित मरीज मिला है।
गाता गांव को कंटेनमेंट जोन बनाने की अनुशंसा
लखमंडल क्षेत्र के गाता गांव में 18 लोगों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने गांव को कंटेनमेंट जोन बनाने की संस्तुति जिला प्रशासन से की है | इससे पहले च्यामा गांव समेत चकराता क्षेत्र में 13 कंटेनमेंट जोन बनाए जा चुके हैं। अब चकराता क्षेत्र में कंटेनमेंट जोन की संख्या चौदह हो जाएगी।

