ऋषिकेश , PAHAAD NEWS TEAM

कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने मुनिकी रेती में बने कोविड सेंटर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित पाया, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों की प्रशंसा की।

मंत्री सुबोध उनियाल ने कोविड सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि यहां के डॉक्टर पिछले डेढ़ महीने से लगातार संक्रमित मरीजों की सेवा कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की पीठ थपथपाई। इसके साथ ही उन्होंने समय पर संक्रमित मरीजों को सेंटर भेजने वाले जनप्रतिनिधियों की भी तारीफ की.

कृषि मंत्री ने कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर में हजारों मरीजों की जान चली गयी है। ऐसा सोचा भी नहीं था, लेकिन अपनी जान की परवाह किए बिना डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने जिस तरह से संक्रमित मरीजों की सेवा की है, वह काबिले तारीफ है।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित पाया, जिसके बाद उन्होंने डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों की प्रशंसा की।मंत्री सुबोध उनियाल ने कोविड सेंटर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि यहां के डॉक्टर पिछले डेढ़ महीने से लगातार संक्रमित मरीजों की सेवा कर रहे हैं. इसके लिए उन्होंने डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ की पीठ थपथपाई।इसके साथ ही उन्होंने समय पर संक्रमित मरीजों को सेंटर भेजने वाले जनप्रतिनिधियों की भी तारीफ की.