उत्तराखंड : डेनमार्क में चल रहे बीडब्ल्यूएफ डेनमार्क बैडमिंटन ओपन सुपर 750 में उत्तराखंड के अल्मोड़ा के लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। लक्ष्य सेन ने पुरुष एकल प्री-क्वार्टर फाइनल में हमवतन एचएस प्रनोय को 21-9 और 21-18 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि लक्ष्य ने पहले दौर में इंडोनेशिया के दुनिया के 6वें नंबर के खिलाड़ी अन्थोनी गिन्टिंग को सीधे सेटों में 21-16 और 21-12 से आसानी से हरा दिया. क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य का सामना जापान के कोदई नारोका से होगा। पुरुष एकल में भारत की चुनौती को एकमात्र लक्ष्य के रूप में मैदान में उतारा गया है।

श्रीकांत भी प्री क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए हैं। लक्ष्य इस समय अपनी विश्व की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग नंबर 8 पर हैं। डेनमार्क में लक्ष्य के साथ उनके पिता डीके सेन भारतीय कोच हैं, जिनके नेतृत्व में लक्ष्य लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। लक्ष्य सेन, उत्तरांचल राज्य बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष डॉ. अलकनंदा अशोक समेत समस्त उत्तराखंड बैडमिंटन परिवार ,खिलाडिओं व खेल प्रेमिओं तथा ग्रह जनपद से नगरपालिका चेयरमैन प्रकाश जोशी, जिला बैडमिंटन संघ अल्मोड़ा के अध्यक्ष प्रशांत जोशी, उपाध्यक्ष प्रशासनिक गोकुल सिंह मेहता, उपाध्यक्ष राकेश जायसवाल, सचिव डॉ० संतोष बिष्ट, सह सचिव संजय नज्जौन, कोषाध्यक्ष नंदन रावत, समन्वयक विजय प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी डीके जोशी, लेख परीक्षक सुरेश कर्नाटक, सलाहकार जगनमोहन सिंह फर्त्याल, शेखर लखचोरा, हेम पाण्डेय, राजू तिवारी, जग्गू वर्मा, डॉ. जेसी दुर्गापाल, जिला खेल अधिकारी अरुण बंग्याल, स्मृति नगरकोटी आदि आदि ने लक्ष्य और उनके कोच और पिता डीके सेन को बधाई दी है और आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं दी हैं.


Recent Comments