देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सत्ता संभालते ही शासन स्तर पर फेरबदल शुरू कर दिया है. सबसे पहले जहां आईएएस अधिकारी ओम प्रकाश को मुख्य सचिव के पद से हटा दिया गया है और डॉ सुखबीर सिंह संधू को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया है, वहीं अब आईएएस अधिकारी आनंद बर्धन को मुख्यमंत्री का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है. .
आईएएस अधिकारी आनंद बर्द्धन को अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन के पास वन एवं पर्यावरण, उच्च शिक्षा, मुख्य परियोजना निदेशक जलागम, अवस्थापना विकास आयुक्त की जिम्मेदारी पहले से ही है. आपको बता दें कि आईएएस अधिकारी आनंद बर्द्धन मुख्यमंत्री धामी के काफी करीबी माने जाते हैं। पुष्कर सिंह धामी जब मुख्यमंत्री बने तो आनंद बर्द्धन अपने निजी कामों के चलते राज्य से बाहर थे। लेकिन मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद आनंद बर्द्धन तुरंत लौट आये ।
यहां तक बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री की घोषणा से लेकर शपथ ग्रहण तक सभी कार्यों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आनंद बर्द्धन से अनौपचारिक सलाह ली और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अब तक उनके पदचिन्हों पर चल रहे हैं. वहीं मंगलवार को औपचारिक रूप से मुख्यमंत्री ने आनंद बर्द्धन को अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दे दी है . इसके बाद उत्तराखंड की ब्यूरोकेसी में आनंद बर्द्धन का कद बढ़ गया है।

