देहरादून: गैरसैंण में विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों के व्यवहार से खफा भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने डोईवाला चौक पर कांग्रेस विधायकों का पुतला फूंका और उनके खिलाफ नारेबाजी की. भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष आरती लखेड़ा ने कहा कि सदन में अध्यक्ष के सामने कांग्रेस विधायकों का व्यवहार निंदनीय है.
भाजपा नगर अध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सत्र को प्रदेश के विकास के लिए काम करना चाहिए था। लेकिन कांग्रेस विधायक अड़ंगा लगा रहे हैं। पूर्व मंडल क्यूउपाध्यक्ष आशा सेमवाल ने कहा कि कांग्रेस विधायकों ने सत्र में जिस तरह का व्यवहार किया है उससे प्रदेश की छवि खराब हुई है सदन में सभी को मिलकर राज्य के विकास के लिए काम करना चाहिए.
पुतला फूंकने वालों में राजेंद्र तड़ियाल, कृष्णा तडियाल, पूनम तोमर, राममूर्ति, कोमल देवी, रविंदर बेलवाल, सुबोध नौटियाल, आदेश पवार, रामकिशन,विनीत मनवाल,हेमलता जोशी,नितिन कोठारी आदि मौजूद थे ।

