नैनीताल,  PAHAAD NEWS TEAM

आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान अनुसंधान संस्थान एरीस ने सुदूर अंतरीक्ष की गहराइयों पर देख सकने वाले उपकरण ईजाद करने में सफलता हासिल की है। उपकरण का नाम स्पेक्ट्रोग्राफ है। यह उपकरण देवस्थल में स्थित 3.6 मीटर ऑप्टिकल टेलीस्कोप पर लगाया गया है। चार करोड़ की लागत से स्वदेश में विकसित स्पेक्ट्रोग्राफ का निर्माण किया गया है। यह आत्मनिर्भर भारत की राह पर एक बड़ी उपलब्धि है।

वैज्ञानिक डॉ. अमितेश ओमर ने कहा कि स्पेक्ट्रोग्राफ की लागत विदेशों की तुलना में ढाई गुना कम है। इस ऑप्टिकल स्पेक्ट्रोग्राफ का विकास हो जाने से बहुत कम उम्र के ब्रह्मांड में दूर की आकाशगंगाओं के धुंधले मूॢछत प्रकाश के स्रोतों का पता लगा सकता है। ये क्षेत्र ब्रह्मांड के चारों ओर सुपरमैसिव ब्लैक होल के आसपास के क्षेत्र हैं। इस तरह के स्पेक्ट्रोस्कोप विदेशों से आयात किए गए थे। जिसमें काफी खर्च होता था।

यह उपकरण 3.6-एम डॉट टेलीस्कोप का एक बहुत ही महत्वपूर्ण उपकरण है। इसमें कई विशेष लेंस का उपयोग किया गया है। डॉ. अमितेश ओमर ने तकनीकी वैज्ञानिक टीम के साथ इस परियोजना का नेतृत्व किया। स्पेक्ट्रोग्राफ और कैमरों के विभिन्न ऑप्टिकल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रॉनिक उप-प्रणालियों पर शोध करके इसे विकसित किया।

देश के वैज्ञानिकों के पास अब बेहतर सुविधाएं हैं

यह सुविधा देश के खगोल विज्ञानियों के अध्ययन के लिए काफी मदद करेगी। स्पेक्ट्रोग्राफ का उपयोग खगोलविदों द्वारा युवा आकाशगंगाओं का अध्ययन करने के लिए किया जाता है। आकाशगंगाओं के चारों ओर सुपरमैसिव ब्लैक-होल के आसपास के क्षेत्र व अत्यधिक ऊर्जावान गामा-रे व ब्रह्मांडीय विस्फोट समेत ब्रह्मांण्ड के कई अन्य रहस्यों का पता लगाने के लिए करते है।

देवस्थल में एशिया की सबसे बड़ी दूरबीन है

यह एशिया का सबसे बड़ा ऑप्टिकल एलेस्कोप है जो देवस्थल एरीज़ में स्थित है। टेलीस्कोप का उद्घाटन 2016 में बेल्जियम से प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। यह दूरबीन दो सौ करोड़ रुपये की लागत से बनाई गई है। इस टेलीस्कोप में स्पेक्ट्रोग्राफ का उपयोग करने के साथ, इसकी क्षमता बहुत बढ़ गई है। भविष्य में इसी तरह के कई अन्य उपकरण इस दूरबीन में लगाए जाएंगे।