ऋषिकेश , PAHAAD NEWS TEAM
देहरादून की ऋषिकेश विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे उत्तराखंड जन एकता पार्टी की उम्मीदवार कनक धनाई ने एक बार फिर राष्ट्रीय दलों पर क्षेत्र की उपेक्षा करने का आरोप लगाया है. कनक ने कहा कि जनहित को छोड़कर राष्ट्रीय दलों के प्रतिनिधियों ने सत्ता में रहकर अपने हितों की सेवा की है, जिसे अब जनता अच्छी तरह समझ चुकी है.
ऋषिकेश उम्मीदवार कनक धनाई ने गुरुवार को जन एकता पार्टी से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। इस दौरान कनक धनाई ने प्रेस कांफ्रेंस करते हुए चुनाव में जीत के बाद किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी.
राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों का नामांकन गुरुवार को कई राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों ने देहरादून कलेक्ट्रेट परिसर में नामांकन दाखिल किया. कैंट विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी डॉ. राकेश पाठक, उत्तराखंड क्रांति दल के अनिरुद्ध काला तो कैंट विधानसभा सीट से ही भाजपा से बागी हुए दिनेश रावत ने निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर अपना नामांकन किया. इसके अलावा कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और कांग्रेस पार्टी के रायपुर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हीरा सिंह बिष्ट के साथ ही धर्मपुर विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नासिर मंसूरी ने भी नामांकन दाखिल किया।

