दिनांक 26/04/2021 को रात्री समय 01:25 बजे थाना लम्बगांव पर सूचना मिली कि ग्राम बौसाङी में एक कार अनियन्त्रित होकर खाई में गिर गयी है, जिस पर तत्काल थानाध्यक्ष लम्बगांव मय पुलिस फोर्स व आपदा उपकरणों के घटना स्थल पर पंहुचे।
घटनास्थल पर एक स्विफ्ट कार संख्याः UP-12-AX-5508 को स्थान ग्राम बौसाङी के पास करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरा पाया।
तत्काल कार्यवाही करते हुये थाना पुलिस द्वारा ग्रामीणों को सहायता के लिए एकत्रित कर, खोजबीन तथा बजाव एवं राहत कार्य प्रारम्भ किया गया तथा घायलों को निकालकर 108 की मदद से सीएचसी चौण्ड भिजवाया गया।
वाहन में कुल 05 लोग सवार थे जो ग्राम भरपुरिया से बौसाडी शादी में जा रहे थे। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया।

घायलों का विवरण इस प्रकार है, राजेश पुत्र बिरेन्द्र सिंह, उम्र-26 वर्ष, राजीव पुत्र शैलेन्द्र सिंह, उम्र-25 वर्ष, आजाद पुत्र विजयपाल सिंह, उम्र-21 वर्ष, महादेव पुत्र विक्रम सिंह, उम्र-22 वर्ष,
सोहन सिंह पुत्र धनवीर सिंह, उम्र-22 वर्ष (चालक) निवासीगण ग्राम भरपूरिया, पट्टी भदूरा, थाना लम्बगांव, जनपद टिहरी गढवाल।