देहरादून से PAHAAD NEWS TEAM

भाजपा हमेशा महिलाओं के सम्मान दिलाने और उन्हें सशक्त बनाने के लिए प्रयासरत है। भाजपा महिला मोर्चा के कार्यकर्ता भी समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति में काम कर रही हैं। हमें केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को हर महिला तक पहुंचाना है। ये बातें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा ने कही। PAHAAD NEWS संवाददाता को बताया

शनिवार को महानगर महिला मोर्चा के साथ आयोजित एक बैठक में रेखा वर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के हितों और महिला सशक्तीकरण के लिए कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं। सभी को लाभ पहुंचाने के लिए महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं को घर-घर पहुंचना होगा। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कोरोनाकाल में किए गए कार्यों की सराहना की और कहा कि भाजपा महिला मोर्चा ने संकट के समय में जरूरतमंदों का सहारा बनकर मिसाल पेश की। उन्होंने सभी से मिशन 2022 के लिए इकट्ठा होने का भी आह्वान किया।

कहा कि भाजपा महिला मोर्चा बूथ स्तर से लेकर राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर काम कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष कमली भट्ट ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित परिचयात्मक बैठक में की। कार्यक्रम में सभी डिवीजनों के मंडल अध्यक्ष और महानगर कार्यकारिणी ने भाग लिया। इसके अलावा प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा अनु कक्कड़, उपाध्यक्ष अनुराधा वालिया, कंचन ठाकुर, मंत्री वंदना ठाकुर, बबीता सहोत्रा आदि मौजूद रहे । PAHAAD NEWS संवाददाता को बताया