मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM

केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी और दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा ने आज अपनी स्थापना के 61 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर देशभर में बीजेपी के नेता-कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के कार्यकर्ताओं ने भी उत्तराखंड के मसूरी में पार्टी का 61 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया है।

भाजपा कार्यकर्ता मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल के नेतृत्व में तिलक मेमोरियल लाइब्रेरी, के सभागार में एकत्र हुए और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह था। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी जिन्दाबाद के नारों के साथ तिलक मेमोरियल लाइब्रेरी का सभागार गूंजता रहा। इसके साथ ही कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए।

भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल और अन्य नेताओं ने कहा कि 2 सांसदों के साथ शुरू हुई पार्टी आज पूरी दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। पेटवाल ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो पूरे समाज के लोगों को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। यह राष्ट्रवादी विचारों का एक विशाल वृक्ष है, जिसे इस पार्टी के संस्थापकों ने अपने खून-पसीने से सींचा है । डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय, प्रोफेसर मधोक, अटल बिहारी वाजपेयी, लाल कृष्ण आडवाणी, आदि की छाया में, भाजपा का संगठन मज़बूती से बना हुआ है । , और ऐसे ही न जाने कितने गुमनाम लगनशील कार्यकर्ता हुए, उन्होंने नीव के ईंट की तरह पूरा जीवन पार्टी के उत्थान के लिये समर्पित कर दिया |


कमल, भाजपा का चुनाव चिन्ह, इस विचार का प्रतीक है, चाहे जो भी हो, संघर्ष के माध्यम से, एक सकारात्मक माहौल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह के नेतृत्व में देश लगातार ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है। इसी समय, 2022 के चुनाव के लिए उत्तराखंड में हर पार्टी कार्यकर्ता दिन-रात काम कर रहा है। इस बार राज्य नेतृत्व ने 60 से अधिक का लक्ष्य रखा है। इसे हासिल करने के लिए पार्टी का हर कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर काम कर रहा है।

केंद्र और राज्य की जन कल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है और उनका लाभ जनता तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास के साथ, राज्य के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा रहे हैं, जिसका लाभ जनता को दिया जा रहा है।

इस अवसर पर मसूरी भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मोहन पेटवाल , कुशाल सिंह राणा , मदन मोहन शर्मा नॉमिनेटेड नगर पालिका सभासद अरविंद सेमवाल नॉमिनेटेड नगर पालिका सभासद आदि लोग मौजूद रहे |