उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को विकासनगर कालसी में चल रही खेलकूद प्रतियोगिता के कार्यक्रम में पहुंचना था। वे निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कालसी स्थित सेना के हैलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचे और कार्यक्रम स्थल के लिए कार से रवाना हो गए.
कालसी गेट पर पहले से मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाए। उधर, विकास नगर की ओर से आ रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हरिपुर में बैरिकेडिंग कर हिरासत में ले लिया। बीस से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया है। ध्वजारोहण करने वालों में कांग्रेस व आर्यन छात्र संगठन के युवा शामिल थे।

