देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कपरवाण शुक्रवार को भाजपा में शामिल हो गए। कुछ समय पहले विनोद कपरवाण भाजपा छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए थे। आप ने विनोद को पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष का पद दिया था।

कुछ समय पहले ही भाजपा छोड़कर चमोली के पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कपरवाण आम आदमी पार्टी में चले गए थे। विनोद कपरवाण आम आदमी पार्टी में प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर थे। लेकिन बद्रीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट उन्हें घर वापस लाने में सफल रहे और शुक्रवार को विनोद कपरवाण भाजपा में शामिल हो गए।

इस मौके पर भाजपा सदस्य समिति के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने विनोद कपरवाण को भाजपा की सदस्यता दिलाई और माल्यार्पण के साथ पटका पहनाकर उन्हें भाजपा में शामिल करवाया। इस दौरान नरेश बंसल ने कहा कि भाजपा के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य के विकास में लोग अपना सुनहरा भविष्य देख रहे हैं, जिससे लोग लगातार भाजपा में शामिल हो रहे हैं.
रास्ता भटक गया था : भाजपा में लौटने के बाद विनोद कपरवाण ने मीडिया से कहा कि वह बीच में ही रास्ता भटक गए हैं. उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी। लेकिन वह युवा और जुझारू मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काम को देखते हुए वह आकर्षित हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह चमोली विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे राज्य में पूरी तरह से भाजपा के प्रति समर्पित हैं।