देहरादून, PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड पुलिस के शक्तिमान घोड़े की मौत के मामले में देहरादून की सीजेएम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने इस मामले में आरोपी कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को बरी कर दिया है. आपको बता दें कि 14 मार्च 2016 को तत्कालीन कांग्रेस सरकार के खिलाफ विधानसभा के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड पुलिस का घोड़ा शक्तिमान घायल हो गया था. शक्तिशाली घोड़े का एक पैर टूट गया था। उसके बाद उनकी मौत हो गई थी। यह मामला देश-विदेश में काफी चर्चित हुआ था। घोड़े की मौत के लिए गणेश जोशी को जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था।

क्या है मामला: 14 मार्च 2016 को तत्कालीन हरीश रावत सरकार के खिलाफ बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान एक घटना घटी थी. पुलिस का घोड़ा शक्तिमान घायल हो गया। इसके बाद उनका एक पैर काटना पड़ा। उसके बाद उनकी मौत हो गई थी।

यह मामला देश-विदेश में काफी चर्चित हुआ था। उत्तराखंड पुलिस के एक प्रशिक्षित घोड़े शक्तिमान पर कथित तौर पर लाठी से हमला करने और उसे डंडे से घायल करने के आरोप में भाजपा विधायक गणेश जोशी पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस बीच, शक्तिमान की जान बचाने के लिए डॉक्टरों ने उसके टूटे पैर को काटने का ऑपरेशन किया और उसकी जगह एक कृत्रिम पैर लगा दिया। 14 मार्च 2016 को घोड़े के साथ हुए हादसा हुआ था, जब तत्कालीन राज्य सरकार की कथित विफलताओं के विरोध में भाजपा के सदस्यों ने विधानसभा का घेराव किया था। तत्कालीन जिला प्रशासन के अनुसार आगे से भाजपा विधायक गणेश जोशी के लाठी से हमला करने और प्रमोद बोरा द्वारा लगाम खींचने से घोड़े का सारा भार उसके पीछे के हिस्से पर आ गया और वह गिर गया जिससे उसकी पिछली पैर की हड्डी टूट गई थी। .