हल्द्वानी , PAHAAD NEWS TEAM

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ट्वीट के बाद कांग्रेस पार्टी में बवाल हो गया है. दिल्ली दरबार में कांग्रेस के तमाम बड़े नेता बैठे हैं. बीजेपी कांग्रेस की इस अंदरूनी कलह को भुनाने की कोशिश कर रही है. भाजपा के प्रदेश महासचिव सुरेश भट्ट ने कहा है कि कांग्रेस कभी भी उत्तराखंड का भला नहीं कर सकती, कांग्रेस गिरोहों और गुटों की पार्टी है. जो पार्टी अपना नेता नहीं बना पाई है, वह उत्तराखंड और देश को कैसे संभालेगी?

सुरेश भट्ट ने कहा है कि उत्तराखंड में कांग्रेस कई धड़ों में बंटी हुई है. कोई हरीश गुट है, कोई प्रीतम गुट है, तो कोई प्रभारी गुट है। कांग्रेस इस समय डूबता जहाज है। कांग्रेस अपनी पार्टी को भी नहीं संभाल पा रही है. उनका देश और राज्य से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने कांग्रेस को सलाह देते हुए कहा है कि कांग्रेस पार्टी को पहले अपने नेताओं को संभालना चाहिए.

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सपना देख रही है कि 2022 में सत्ता बदलेगी, लेकिन उनके सपने कभी पूरे नहीं होंगे। कांग्रेस पार्टी केवल एक राजनीतिक दल है और केवल आपसी राजनीति करने के लिए सत्ता में आती है और उन्हें जनता से कोई सरोकार नहीं है।