देहरादून 26 दिसम्बर, PAHAAD NEWS TEAM

आज सैनिक कल्याण एवं औद्योगिक विकास मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा कार्यकर्ताआें सहित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रीय संबोधन कार्यक्रम ‘‘मन की बात’’ को सुना।

‘मन की बात’’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री के संबोधन को सुनने के उपरांत कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधामंत्री नरेन्द्र मोदी जिस दूरगामी विजन के साथ भारत देश का नेतृत्व कर रहे हैं उससे अंतर्राष्ट्रीय मंच पर तो भारत की छवि सुदृढ़ तो हुई ही है साथ ही दशकों से अवरूद्ध विकास को भी नई गति मिली है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन कार्यकर्ताओं में नया जोश भर देता है। हमारे कार्यकर्ता बिना सुर्खियों में आए पूरे मनोयोग से कार्य करते हैं। भले ही वह मीडिया की सुर्खियों में ना दिखाई देते हों परंतु यही कार्यकर्ता हमारी पार्टी की असली रीढ़ हैं।

इस अवसर पर भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, राजीव गुरूंग, महामंत्री सुरेन्द्र राणा, पार्षद चुन्नी लाल, सत्येन्द्र नाथ, कमल थापा, योगेश घाघट, भुपेन्द्र कठैत, अरविंद डोभाल, निरंजन डोभाल, अनुज रोहिला, मोहन बहुगुणा, बृजलेश गुप्ता, संध्या थापा, राकेश जोशी, मंसूर खान, प्रदीप रावत, भुपेन्द्र सोलंकी, रवि वर्मा, बी.डी. शर्मा, डी.पी.बहुगुणा, अरूणा शर्मा, अजय राणा, भजन आय सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।