देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

आज बीजेपी ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है. कांग्रेस नेता दुर्गेश लाल बीजेपी में शामिल हो गए हैं. सांसद नरेश बंसल की मौजूदगी में दुर्गेश अपने सहयोगियों के साथ प्रदेश भाजपा कार्यालय में भाजपा में शामिल हो गए। माना जा रहा है कि दुर्गेश लाल किसी भी सीट से बीजेपी के उम्मीदवार बन सकते हैं.

बता दें कि हाल ही में कांग्रेस ने पुरोला विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार दुर्गेश लाल को मैदान में उतारा था. उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल की मौजूदगी में दुर्गेश अपने सहयोगियों के साथ प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए थे. बता दें कि 2017 के विस चुनाव में पुरोला विधानसभा से बीजेपी के खिलाफ बगावत करने वाले दुर्गेश लाल ने रवाईं जन एकता मंच के समर्थन से निर्दलीय चुनाव लड़ा था, जब उन्होंने 14 हजार वोट पाकर मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई थी.

सांसद नरेश बंसल ने कहा कि पुरोला विधानसभा में 2017 का चुनाव निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ने वाले दुर्गेश लाल अपने सहयोगियों के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं. इस दौरान उन्होंने कहा कि बीजेपी देश की एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने हर वर्ग, जाति और हर धर्म का सम्मान किया है. बीजेपी एक लोकतांत्रिक पार्टी है, जो सभी धर्मों, वर्गों, संप्रदायों और जातियों का सम्मान करती है।