देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

देश के साथ-साथ राज्य में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. एक कर्मचारी के कोरोना संक्रमित होने के बाद देहरादून के आरटीओ कार्यालय में हड़कंप मच गया है। आनन-फानन में आरटीओ कार्यालय को आम जनता के लिए बंद कर दिया गया है। साथ ही सभी कर्मचारियों का कोविड टेस्ट किया जा रहा है।

राज्य में लगातार कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे हैं. सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज देहरादून से मिल रहे हैं. देहरादून के आरटीओ कार्यालय में शुक्रवार को एक कर्मचारी भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। आरटीओ कार्यालय को फिलहाल तीन के लिए बंद कर दिया गया है। सभी कर्मचारियों का कोविड टेस्ट किया जा रहा है।

राज्य में गुरुवार को 630 नए कोरोना मरीज सामने आए। 4 जून 2021 के बाद सबसे ज्यादा मामले 6 जनवरी को सामने आए हैं। राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1425 हो गई है। वहीं, 3 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। राज्य में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 7,423 पहुंच गया है.