देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए 14 फरवरी को वोटिंग हो चुकी है. मतदान के बाद ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) को स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है। देहरादून जिले की बात करें तो सभी 10 विधानसभा सीटों की ईवीएम रायपुर के महाराणा प्रताप स्पॉट्स कॉलेज में रखी गई हैं. देहरादून जिला निर्वाचन अधिकारी आर राजेश कुमार ने स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया और वहां सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया.
स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर त्रिचक्रीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसके अलावा स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। ताकि वहां की सभी गतिविधियों पर नजर रखी जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी आर राजेश कुमार ने भी मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में कोई लापरवाही न बरती जाए. जिला निर्वाचन अधिकारी आर राजेश कुमार ने बताया कि सभी पार्टियों के उम्मीदवारों के सामने स्ट्रॉन्ग रूम को सील कर दिया गया.
आपको बता दें कि स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा त्रिचक्रीय है। फर्स्ट लेयर में सीआरपीएफ के जवान मौजूद रहेंगे। दूसरी परत में सशस्त्र बल होंगे और तीसरी परत में स्थानीय प्रशासन रहेगा। वोटों की गिनती 10 मार्च को सुबह 8 बजे शुरू होगी।

