खटीमा , PAHAAD NEWS TEAM
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की जंग छिड़ गई है. इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा विधानसभा सीट से नामांकन कराया. इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा भी नजर आए। जहां विजय बहुगुणा भाजपा कार्यालय पहुंचे और सीएम पुष्कर धामी के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से पूरे मनोयोग से चुनाव में भाग लेने को कहा।
पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने कहा कि आज नरेंद्र मोदी और पुष्कर धामी के कार्यों से राज्य की जनता खुश है. लोग पुष्कर धामी को भी राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार भी बीजेपी की सरकार बनने जा रही है. यहां के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है।
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि उन्होंने आज अपना नामांकन कर दिया है. जनता का उत्साह जिस तरह दिख रहा है, उससे उन्हें पूरी उम्मीद है कि वे भारी मतों से जीत हासिल करेंगे. वहीं राजकुमार ठुकराल के रुद्रपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा पर उन्होंने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उनका टिकट काट दिया है. उन्हें धैर्य के साथ अपना फैसला लेना चाहिए।

