लक्सर , PAHAAD NEWS TEAM
कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा हरिद्वार से शुरू होकर लक्सर विधानसभा पहुंची. जहां कार्यकर्ताओं ने परिवर्तन यात्रा का जोरदार स्वागत किया. इस परिवर्तन यात्रा में हरीश रावत भी शामिल हुए। हरीश रावत के यात्रा में शामिल होने से कांग्रेस कार्यकर्ता उत्साहित नजर आए।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए हरीश रावत ने कहा कि जब से उत्तराखंड में भाजपा की सरकार बनी है। तब से महंगाई बढ़ी है और बेरोजगारी चरम पर है। कांग्रेस इस भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकने के उद्देश्य से परिवर्तन यात्रा निकाल रही है।
वहीं, उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दावा किया कि बदलाव के लिए कांग्रेस को जिस तरह का जन समर्थन मिल रहा है. तय है कि 2022 में उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है. इस दौरान उत्तराखंड प्रभारी देवेंद्र यादव और राष्ट्रीय महासचिव अनुपमा रावत ने भी जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार पर निशाना साधा.
उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर को हरिद्वार से शुरू हुई कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा रुड़की, कलियार, झाबरेड़ा, मंगलौर, लक्सर होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी. यह यात्रा हरिद्वार के कनखल में जनसभा के बाद समाप्त होगी।

