देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक हैं. राजनीतिक आंदोलन तेज है। उत्तराखंड की सियासत में बीजेपी विधायक उमेश शर्मा काऊ एक बार फिर विवादों में आ गए हैं. उनकी ही पार्टी के नेता उनके खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उनकी ही पार्टी के नेताओं ने काऊ पर विधानसभा सीट पर पार्टी संगठन के दो मण्डल अध्य्क्ष हटवा कर ऐसे लोगो को जिम्मेदारी दिलाने का आरोप लगाया है, जो निर्दलीय चुनाव लड़कर चुनाव हार गए हैं. अब राजेश शर्मा , राजकुमार पुरोहित , रंजीत भंडारी, नीरू भट्ट , सुभाष यादव, गणेश सिलमना आदि भाजपा के कई कार्यकर्ता भाजपा नेता मंडल अध्यक्ष बदलने की मांग को लेकर भाजपा प्रदेश कार्यालय में धरने पर बैठ गए हैं. बीजेपी की नाराज़गी  काऊ के लिए मुसीबत बनती जा रही है. धरने पर बैठे नेताओं का कहना है कि भाजपा की रीति नीति  से बनाए गए मंडल अध्यक्ष का इससे कोई लेना-देना नहीं है.