मसूरी , PAHAAD NEWS TEAM
देहरादून-मसूरी मार्ग पर गलोगी धार के पास तीन युवकों ने एक युवक पर बंदूक जैसे हथियार से हमला कर दिया. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर कोल्दूखेत मसूरी रोड पर स्कूटी छोड़कर जंगल की ओर भाग गए. सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया है।
पीड़ित देवाशीष गुलेरिया ने पुलिस को शिकायत दी और कहा कि वह बीती रात करीब सवा नौ बजे अपनी मंगेतर के साथ अपनी कार में मसूरी आ रहा था. जब वह गलोगी धार के पास पहुंचे और कार से उतरकर कुछ खाने लगे, जबकि मंगेतर वाहन में ही बैठी थी. इसी बीच गाड़ी से करीब सौ मीटर दूर तीन युवक आग लगा रहे थे और उसकी मंगेतर को घूर रहे थे. इसके बाद उनमें से एक करीब आ गया और हाथापाई करने लगा।
इसी दौरान तीन युवक आए, उनमें से एक ने उनके सिर पर बंदूक जैसे हथियार से वार कर दिया, जिससे उनके सिर से खून बहने लगा. इसी बीच एक युवक कार में बैठी उसकी मंगेतर की ओर दौड़ा, तभी पास के दुकानदारों के पास पहुंचा और मदद मांगी. इस पर तीनों युवक स्कूटी से भागने लगे और दहशत में स्कूटी गिरने से वे स्कूटी छोड़कर जंगल की ओर भागे.
देवाशीष गुलेरिया ने बताया कि उन्होंने पुलिस को फोन पर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्कूटी को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा. वहीं, घटना को लेकर क्षेत्र में भय का माहौल है। इस मार्ग पर पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। इस संबंध में मसूरी कोतवाल गिरीश चंद शर्मा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच की जा रही है।

