देहरादून , PAHAAD NEWS TEAM
डोईवाला विधानसभा सीट से भाजपा के तीन बागी उम्मीदवारों ने अपना नाम वापस ले लिया है। यह घोषणा हरिद्वार के सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने रिस्पना ब्रिज स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस वार्ता में की। उन्होंने कहा कि पार्टी के बागी उम्मीदवारों से बात करने के बाद उन्होंने पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवार के समर्थन में अपना नामांकन वापस ले लिया. सौरभ थपलियाल, सुभाष भट्ट व राहुल पंवार भाजपा के तीन बागी उम्मीदवार हैं जिन्होंने डोईवाला सीट से नाम वापस ले लिया है। इसके अलावा पार्टी के एक और बागी दिगंबर सिंह नेगी को मनाने की कोशिश की जा रही है. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सौरभ थपलियाल और सुभाष भट्ट भी मौजूद थे. इनके अलावा कुछ अन्य सीटों से भाजपा के बागी उम्मीदवारों ने भी अपना नाम वापस ले लिया है। इनमें तेग बहादुर, जय भगवान व नितिन शर्मा शामिल हैं।

