श्रीनगर , PAHAAD NEWS TEAM
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने कमर कस ली है. वहीं, कांग्रेस ने भी अपनी तैयारी तेज कर दी है। युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या ने श्रीनगर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की. साथ ही उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में बूथ स्तर पर मजबूती के लिए एकजुट होने का आह्वान किया.
युवा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या पौड़ी के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर 2022 के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की. इस दौरान प्रदीप सूर्या ने बताया कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में बेरोजगारी अपने चरम पर है, जिससे युवा काफी हताश हैं. महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है. ऐसे में युवा कांग्रेस और कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के सामने रखेंगे.
उन्होंने कहा कि लोगों को भाजपा की जनविरोधी नीतियों से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले चुनाव में युवा अहम भूमिका निभाएंगे. इसलिए युवा कांग्रेस युवाओं पर अपनी पकड़ मजबूत करेगी। बूथ स्तर तक युवा कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं को भाजपा सरकार की विफलताओं से अवगत कराएंगे कि सरकार ने राज्य में बेरोजगारी और महंगाई कैसे बढ़ाई है, जनता के बीच उसकी काली किताब खुल जाएगी. .

