गैरसैंण , PAHAAD NEWS TEAM

ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में चल रहे विधानसभा के बजट सत्र के दौरान शनिवार को कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर सदन में हंगामा किया। कांग्रेस ने कुंभ मेला, NH 74 सहित विभिन्न मुद्दों पर सभी काम रोककर चर्चा की मांग की। संसदीय कार्य मंत्री ने इस पर आपत्ति जताई और कहा कि विपक्ष की यह जानकारी कार्यस्थगन के दायरे में नहीं आती है, क्योंकि इनमें से अधिकांश मामले अदालत में चल रहे हैं और तत्काल भी नहीं हैं।

शनिवार को जैसे ही सदन की कार्यवाही शुरू हुई, कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह ने राज्य में भ्रष्टाचार का मामला उठाया और सदन के सभी काम नियम 310 के तहत बंद करने और इस पर चर्चा कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है और यह सरकार के संरक्षण में हो रहा है। सरकार का पक्ष रखते हुए संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस गलत नियम के तहत इस पर चर्चा करना चाहती है। कार्यस्थगन में एक ही विषय लाया जा सकता है और वह भी तात्कालिक और अविलंबनीय लोकमहत्व का।

विपक्ष ने इसमें कई विषयों को शामिल किया है। इस पर कांग्रेस विधायकों ने विरोध किया। विपक्ष ने कहा कि एक तरफ राज्य सरकार जीरो टालरेंस की बात करती है और दूसरी ओर, वह भ्रष्टाचार के मामलों पर चर्चा से पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि अदालत से संबंधित विषयों को छोड़कर, बाकी पर चर्चा की जानी चाहिए। दोनों पक्षों को सुनने के बाद, पीठ ने विपक्ष की मांग को खारिज कर दिया।

सरकार का पक्ष रखते हुए संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि कांग्रेस गलत नियम के तहत इस पर चर्चा करना चाहती है। कार्यस्थगन में एक ही विषय लाया जा सकता है और वह भी तात्कालिक और अविलंबनीय लोकमहत्व का।