देहरादून : ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में बजट सत्र के लिए आज से विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी रवाना होंगे। सत्र 13 से 18 मार्च तक भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में होगा। बजट सत्र के लिए सचिवालय व विधानसभा सचिवालय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है.

कर्मचारी शनिवार से गैरसैंण के लिए रवाना होंगे। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने भराड़ीसैंण में अनावश्यक भीड़ से बचने के लिए विधायकों और अधिकारियों को संपर्क अधिकारी नहीं देने का फैसला किया है. भीड़भाड़ के कारण व्यवस्था प्रभावित न हो, इसके लिए इस बार विधानसभा सत्र के लिए भी अधिकारियों की रोटेशन ड्यूटी लगाई गई है.