अल्मोड़ा , PAHAAD NEWS TEAM

पेयजल मंत्री विशन सिंह चुफाल ने कहा कि मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले को गैरसैंण कमिश्नरी में शामिल करने के मामले पर पुनर्विचार कर रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस मामले में जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए एक ठोस निर्णय लिया जाएगा। कुमाऊं मंडल के लगभग सभी जिलों में पेयजल संकट के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में पानी का संकट है। खासकर अल्मोड़ा जिले में किल्लत से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

शुक्रवार को नवनियुक्त कैबिनेट मंत्री विशन सिंह चुफाल के आगमन पर, पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बाड़ीबगीचा क्षेत्र में उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। बाद में, पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान , विश्वास से लबरेज कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के चार साल उपलब्धियों से भरे रहे । जनादेश पांच साल का मिला था। अब, एक साल में अधूरे विकास कार्यों को पूरा करने के बाद, 2022 में दो-तिहाई बहुमत के साथ, हम फिर से भाजपा की सरकार बनाएंगे। पेयजल संकट के बारे में उन्होंने कहा कि इसकी कमी उत्तराखंड में ही चल रही है। अल्मोड़ा जिले के स्रोतों में पानी कम हो गया है। कोसी का जल प्रवाह भी कम हो रहा है। संकट से निपटने के लिए टैंकर प्रभावित क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति करने की योजना बनाई जा रही है। इससे पहले चुफाल ने कार्यकर्ताओं से बातचीत की। इस अवसर पर चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलखवाल, जिलाध्यक्ष रवि रौतेला, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष ललित लटवाल, शोबित साह, रमेश बहुगुणा, अरविंद बिष्ट, महेश नयाल, कैलाश गुरुरानी , आदि उपस्थित थे।

उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस मामले में जनता की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए एक ठोस निर्णय लिया जाएगा। कुमाऊं मंडल के लगभग सभी जिलों में पेयजल संकट के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में पानी का संकट है।