देहरादून 25 सितम्बर , PAHAAD NEWS TEAM

एकात्म मानववाद के प्रणेता एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पं0 दीनदयाल उपाध्याय की जन्मजयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें पुष्पाजंलि अर्पित की। इस दौरान मंत्री ने अंत्योदय के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए छावनी परिषद के 250 पर्यावरण मित्रों को जूस एवं छाता वितरित की।

मंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि गोष्ठियों के साथ-साथ हमें अंत्योदय के मूल रुप को अपनाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पं0 उपाध्याय अत्यधिक सरल स्वभाव के व्यक्ति थे, और अपने इसी स्वभाव के चलते उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज किया। मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके पदचिन्हों पर चलकर काम कर रही है और एकात्म मानववाद के नारे के साथ देश सेवा में लगी हैं

इस अवसर पर सीईओ कैंट बोर्ड तनु जैन, भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, भाजपा प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, संध्या थापा, विष्णु गुप्ता, मेघा भट्ट, राजेन्द्र कौर सौंधी, प्रभा शाह, मनोज आदि उपस्थित रहे।