पौड़ी , PAHAAD NEWS TEAM
पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने राज्य खाद्य योजना के तहत मिलने वाले राशन में एपीएल और बीपीएल कार्ड धारकों को हो रही परेशानी को देखते हुए जिले में राशन कार्डों के सत्यापन पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं. इस संबंध में उन्होंने खाद्य सचिव को प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं.
जिला आपूर्ति विभाग के अनुसार इस समय पौड़ी जिले में एक लाख चौंसठ हजार कार्डधारक हैं. विभाग द्वारा शासन के निर्देश पर कार्डों को आनलाइन करने के साथ ही एपीएल, बीपीएल, अंत्योदय कार्डों का सत्यापन किया जा रहा है। । जिला आपूर्ति अधिकारी डीएस कोली ने बताया कि राशन कार्ड ऑनलाइन बनाने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है. इसके अलावा ढाई हजार से अधिक राशन कार्ड ऑनलाइन किए जा चुके हैं। हालांकि लक्ष्य पूरा होने के कारण अन्य राशन कार्डों का सत्यापन नहीं हो पा रहा है। कहा कि इससे एपीएल और बीपीएल राशन कार्ड धारकों को राशन मिलने में दिक्कत हो रही है. कहा कि जो राशन कार्ड सही नहीं पाए जा रहे हैं, उन्हें सत्यापन के दौरान रद्द किया जा रहा है. इसलिए शासन के निर्देश पर सत्यापन का कार्य जारी है। विभाग के अनुसार जिले में अब तक करीब 242 राशन कार्ड सत्यापन के बाद निरस्त किए जा चुके हैं। जिले में राशन कार्डों के सत्यापन के कारण एपीएल और बीपीएल कार्डधारकों को राशन न मिलने का मामला भी पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के संज्ञान में आया। मंत्री के मीडिया सलाहकार निशीथ सकलानी ने कहा कि मामले को गंभीरता से लेते हुए कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सचिव खाद्य को जिले में राशन कार्डों के सत्यापन को रोकने के निर्देश दिए हैं ताकि आम आदमी को राशन मिलने में कोई परेशानी न हो.

