चकराता, PAHAAD NEWS TEAM
भाजपा प्रत्याशी रामशरण नौटियाल ने विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में चुनावी सभा और जनसंपर्क कर चकराता के विकास के लिए भाजपा को वोट देने की अपील की है. वहीं रामशरण नौटियाल के बेटे बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल ने चकराता छावनी क्षेत्र में जनसंपर्क कर बीजेपी के पक्ष में वोट मांगे .
भाजपा प्रत्याशी रामशरण नौटियाल ने चकराता क्षेत्र के ब्रहमनाव, बमराड, बडनू, उदपाल्टा, कोरुवा, अष्टाड आदि क्षेत्रों में जनसभाएं और जनसंपर्क किया. इस दौरान नौटियाल ने कहा कि चकराता का विकास पिछले पैंसठ साल से परिवारवाद के शिकंजे में फंसा हुआ है. जिससे क्षेत्र का विकास नहीं हो पाया है। लोगों को इस बार बदलाव की जरूरत है। जौनसार बावर की जनता विकास और रोजगार चाहती है। जिसे सिर्फ भाजपा ही पूरा कर सकती है। नौटियाल ने कहा कि उन्होंने जौनसार बावर के विकास के लिए कई विशेष योजनाएं बनाई हैं, ताकि इस क्षेत्र के विकास के साथ-साथ युवाओं को रोजगार भी मिल सके. पलायन रोकना होगा। लोग गांव में ही रहकर घर बैठे ही रोजगार करे । कहा कि युवाओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है। दावा किया कि लोग कांग्रेस की नीतियों से नाराज होकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कहा कि इस बार बीजेपी की जीत पक्की है. वहीं बीजेपी प्रत्याशी रामशरण नौटियाल के बेटे बॉलीवुड स्टार जुबिन नौटियाल ने चकराता कैंट में जनसंपर्क कर बीजेपी को वोट देने की अपील की. इस दौरान चकराता विधानसभा के प्रवासी प्रभारी सतीश कपूर, पूर्व विधायक बलदेव तोमर, वरिष्ठ भाजपा नेता विवेक अग्रवाल, तीर्थ कुकरेजा, अनिल चांदना, अमित जोशी, मोनिका अग्रवाल,दीवान राणा, मोनित दुसेजा,शर्मिला जोशी, उजला राणा, अनिता सिंह आदि मौजूद रहे.

