चमोली, PAHAAD NEWS TEAM

गैरसैंण को उत्तराखंड की स्थायी राजधानी बनाने की मांग को लेकर जिला कारागार पुरसाड़ी जेल में बंद विचाराधीन कैदी प्रवीण कुमार सिंह ने रविवार से पुरसाड़ी जेल की बैरक में आमरण अनशन शुरू कर दिया है. 14 सितंबर को प्रवीण कुमार को जिला कारागार लाया गया था. प्रवीण कुमार सिंह ने सुबह नाश्ता और दोपहर का भोजन भी नहीं किया।

जेलर प्रमोद पांडे ने बताया कि प्रवीण के लिए खाना बैरक में ले जाया गया था, लेकिन प्रवीण ने नहीं खाया. बताया जा रहा है कि तीन साल पहले गैरसैंण में राजधानी की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के दौरान प्रवीण समेत 39 लोगों को बलवा, आपराधिक बल का प्रयोग करने पर सजा सुनाई गई थी .

पुलिस ने 38 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें कोर्ट ने जिला जेल भेज दिया था. जबकि प्रवीण कुमार को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। पुलिस ने प्रवीण कुमार सिंह को 14 सितंबर को गिरफ्तार किया था।

14 सितंबर को प्रवीण कुमार को जिला कारागार लाया गया था. प्रवीण कुमार सिंह ने सुबह नाश्ता और दोपहर का भोजन भी नहीं किया। पुलिस ने प्रवीण कुमार सिंह को 14 सितंबर को गिरफ्तार किया था।