चमोली , PAHAAD NEWS TEAM

सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इसी कड़ी में हरिद्वार, चमोली, पौड़ी और चंपावत के सीएमओ बदले गए हैं. इन्हें मिलाकर कुल 58 चिकित्सकों के पदभार में बदलाव किया गया है। सरकार ने नगर निगम देहरादून में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी और वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरपी सिंह का भी तबादला कर दिया है. मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी देहरादून का अतिरिक्त प्रभार जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ मनोज वर्मा को दिया गया है।

शासन द्वारा मंगलवार को जारी की गई तबादला सूची के अनुसार अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी डॉ. कुमार खगेंद्र को प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार के पद पर लगाया गया है. हरिद्वार में इसी पद पर पदस्थापित एसके झा का तबादला मुख्यालय में कर दिया गया है। सामुदायिक केंद्र रायपुर में पदस्थ डॉ. एसपी कुड़ियाल का तबादला मुख्य चिकित्सा अधिकारी चमोली के पद पर किया गया है. चमोली में यह कार्यभार संभाल रहे डॉ. केके अग्रवाल को मुख्य चिकित्सा अधिकारी, चंपावत की जिम्मेदारी दी गई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी चंपावत डॉ आरपी खंडूड़ी को संयुक्त महानिदेशक लगाया गया है। वहीं, महानिदेशालय में पदस्थ डॉ. प्रवीण कुमार को प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी पौड़ी की जिम्मेदारी दी गई है. टनकपुर में पदस्थ डॉ. हीरा सिंह ह्यांकि को मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रभारी पिथौरागढ़ लगाया गया है. वहीं, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी पिथौरागढ़ डॉ. हरीश चंद्र पंत को सर्जन जिला अस्पताल पिथौरागढ़ लगाया गया है.

इसके अलावा सरकार ने नगर निगम देहरादून में पदस्थ डॉ. कैलाश जोशी का तबादला स्वास्थ्य महानिदेशालय में कर दिया है। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी मसूरी और देहरादून आरपी सिंह को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रुदप्रयाग लगाया गया है। महानिदेशालय में संयुक्त निदेशक पद पर तैनात डॉ एचसीएस मार्तोलिया को अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी अल्मोड़ा का पदभार दिया गया है। वहीं डॉ. विमल गुसाईं को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी रुद्रप्रयाग की जिम्मेदारी दी गई है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से लेकर जिला अस्पतालों के चिकित्सकों के तबादले हुए है .