यहां से हमें पुष्कर सिंह धामी को भारी अंतर से जिताकर उनके उत्तराखंड के विकास के प्रति संकल्प को मजबूत करना है।

खटीमा , PAHAAD NEWS TEAM

चंपावत उपचुनाव को लेकर बीजेपी अपनी तैयारियों में जुट गई है. कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने शक्ति केंद्र के प्रभारी के साथ बैठक की। उसके बाद बूथ संख्या 90 पर जाकर महिलाओं को धामी सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया. इस दौरान आर्य ने महिलाओं से कहा कि जनता को विकास के आधार पर वोट देना चाहिए। उसके बाद रेखा आर्य ने पाटनी तिराहा में आकर पार्टी चुनाव कार्यालय में विभिन्न बूथों के अध्यक्ष, महासचिव और प्रवासी प्रभारी से चुनावी चर्चा की.

इस मौके पर मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ विधानसभा का नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री का चुनाव है. यहां से हमें पुष्कर सिंह धामी को भारी अंतर से जिताकर उनके उत्तराखंड के विकास के प्रति संकल्प को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कम समय में कई अहम फैसले लिए हैं, जिसमें उन्होंने अंत्योदय के तहत एक साल में तीन गैस सिलेंडर देकर महिलाओं का आर्थिक बोझ कम करने का काम किया है.

बनबसा क्षेत्र की बात करें तो यहां 20 हजार से ज्यादा महिला मतदाता हैं. जिसके बीच रेखा आर्या महिलाओं का बेटा बताकर सीएम धामी के लिए वोट मांग रही हैं। वहीं रेखा आर्य के साथ कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास और सौरभ बहुगुणा भी विधानसभा क्षेत्र के पहाड़ी और अन्य इलाकों में सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए जनसभाएं और घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं.