चंपावत, पहाड़ न्यूज टीम

कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने धूरा अमोड़ी के खटोली में जाकर लोगों से चंपावत विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में वोट करने की अपील की.

इस दौरान कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि डबल इंजन सरकार के तहत उत्तराखंड राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार बेहतरीन काम कर रही है. कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश का सर्वांगीण विकास भाजपा के शासन में ही संभव है, इसलिए चंपावत की जनता मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भारी मतों से विजयी बनाएं. इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गुमान सिंह बोरा, विधायक राम सिंह कैड़ा, प्रधान प्रताप सिंह, बूथ अध्यक्ष शिवराज सिंह आदि सहित बड़ी संख्या में भाजपा समर्थक मौजूद थे.