टनकपुर आगमन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुस्तक भेंट करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
चंपावत , पहाड़ न्यूज टीम
आज चंपावत विधानसभा उपचुनाव को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने सीएम पुष्कर सिंह धामी के लिए प्रचार किया. उन्होंने कहा, ‘उत्तराखंड का जिला चंपावत 31 मई को इतिहास रचने जा रहा है. जनता सांसद, विधायक, प्रधान आदि जनप्रतिनिधियों को चुनती है. लेकिन चंपावत की जनता इस बार ‘मुख्यमंत्री’ चुनने जा रही है.
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तराखंड का विकास बीजेपी ही कर सकती है. बीजेपी ने जो कहा है वो किया है। वह जो कहेंगे, वह करेंगे। उत्तराखंड राज्य में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने विकास का मॉडल दिया है। उत्तराखंड की जनता के सपनों को पूरा करने के लिए भाजपा और पुष्कर सिंह धामी जैसे युवाओं की जरूरत है।
उत्तराखंड का विकास केवल भाजपा कर सकती है। भाजपा ने जो कहा है, किया है। जो कहेंगे, वह करेंगे।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) May 28, 2022
श्री @pushkardhami जी ने अपने अब तक के कार्यकाल में कुमाऊँ सहित पूरे उत्तराखंड के समग्र विकास की नींव रखी है। अब चम्पावत के लोगों का एक-एक वोट इस नींव पर इमारत बनाने के काम आएगा।
रेखा आर्य ने चंपावत में डाला डेरा : वहीं, सीएम पुष्कर सिंह धामी के उपचुनाव की बात करें तो बीजेपी ने महिला वोटरों को लुभाने की पूरी योजना बनाई है. यही वजह है कि धामी सरकार 2.0 की इकलौती महिला मंत्री रेखा आर्य लगातार बनबसा और चंपावत विधानसभा के अन्य इलाकों में डेरा डाले हुए हैं. भाजपा पदाधिकारियों की माने तो भाजपा संगठन ने महिला मंत्री समेत अन्य पदाधिकारियों को कुमाऊं मंडल में अच्छी पकड़ बनाने और महिला मतदाताओं को साधने की जिम्मेदारी दी है.
चंपावत विधानसभा उपचुनाव की बात करें तो भाजपा संगठन और पार्टी आलाकमान ने भाजपा सरकार के मंत्रियों से लेकर संगठन के पदाधिकारियों तक की ड्यूटी लगाई है. लेकिन जिस तरह से धामी सरकार की महिला मंत्री विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं, उससे लगता है कि 2022 के विधानसभा के नतीजों को देखते हुए बीजेपी महिला वोटरों के बीच अपनी पैठ नहीं छोड़ना चाहती, क्योंकि कांग्रेस मुख्यमंत्री के खिलाफ है. एक महिला प्रत्याशी को मैदान में उतारा गया है।
सीएम धामी का मुकाबला निर्मला गहतोड़ी से: चंपावत उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस की निर्मला गहतोड़ी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. बीजेपी के कैलाश गहतोड़ी ने सीएम धामी के लिए अपनी सीट खाली कर दी थी। चंपावत में 31 मई को मतदान है. चुनाव का नतीजा 3 जून को आएगा.
टनकपुर आगमन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुस्तक भेंट करते कृषि मंत्री गणेश जोशी
टनकपुर 28 मई, पहाड़ न्यूज टीम
चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में मतदान के लिए जनसभा करने पहुँचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने पुस्तक देकर स्वागत किया।


