लक्सर , PAHAAD NEWS TEAM
कोतवाली क्षेत्र में साइबर अपराधियों ने एक ही व्यक्ति के खाते से एक ही दिन में एक लाख 75 हजार रुपये उड़ा लिए. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप चौहान, लक्सर कोतवाली ने बताया कि शेखपुरी गांव निवासी प्रियांशु ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें फोन आया कि डिश टीवी रिचार्ज कराने के लिए एक लिंक भेजा है, इसे खोलें. पीड़ित का कहना है कि जैसे ही उसने लिंक खोला, उसके खाते से करीब एक लाख 75 हजार रुपये काट लिए गए. जैसे ही पैसे काटने का मैसेज आया उसने तुरंत फोन करने वाले को फोन कर दिया। लेकिन ठग ने ठगी कर फोन बंद कर दिया। प्रियांशु ने अपने साथ हुई धोखाधड़ी की जानकारी इंस्पेक्टर साइबर क्राइम देहरादून को दी है।साइबर अपराधियों ने एक ही व्यक्ति के खाते से एक ही दिन में एक लाख 75 हजार रुपये उड़ा लिए. पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है कि वह साइबर ठगों से सावधान रहें और उनके चंगुल में न फंसे.

